{"_id":"5ea9c4f28ebc3e90440d5398","slug":"notice-to-gram-pradhan-and-panchayat-sachiv-for-careless-in-manrega-hathras-news-ali232515772","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के कार्यों में रुचि न लेने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के कार्यों में रुचि न लेने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ब्लॉक हाथरस गांव तरफरा में मनरेगा के तहत कार्य शुरू नहीं होने पर डीडीओ अवधेश सिंह ने यादव ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर मनरेगा का कार्य शुरू नहीं होने पर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीडीओ ने गांव पहुंचकर मनरेगा जॉबकार्डधारकों से भी वार्ता की और जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
शासन के निर्देश पर लॉकडाउन में मनरेगा के तहत कार्य कराने की छूट दी गई है। छूट मिलने के बाद जिले भर में मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिए गए हैं। यहां तक कि अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों को मनरेगा के जरिये ही ग्राम पंचायतों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। नए जॉबकार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत तरफरा से मनरेगा के तहत कार्य शुरू न हो पाने की शिकायत डीडीओ अवधेश सिंह यादव को मिल रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीडीओ ने बुधवार को गांव तरफरा पहुंच हकीकत परखी। डीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा मनरेेगा के कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। इस कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों को नोटिस जारी कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान मनरेगा जॉब कार्डधारकों से भी जानकारी हासिल की। मनरेगा के कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अगर तीन दिन के अंदर मनरेगा का कार्य शुरू नहीं होता है तो ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।