फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice to five fertilizer sellers, one license suspended

Hathras News: पांच उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, एक लाइसेंस निलंबित

Sat, 19 Aug 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 19 Aug 2023 12:07 AM IST
सार

टीम ने 12 उर्वरक एवं दो कीटनाशकों के नमूने लिए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कुछ दुकानें बंद पाई गईं। बंद दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दूसरी ओर से अभिलेख अपूर्ण होने के कारण न्यू अशोक किसान सेवा केंद्र, सलेमपुर का उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Notice to five fertilizer sellers, one license suspended
उर्वरक की दुकानों की छापा मारती कृषि विभाग की टीम - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

शासन के निर्देश पर शुक्रवार को उर्वरक विक्रेताओं के यहां तहसीलवार टीमें गठित कर छापा मारा गया। टीम ने 62 उर्वरक की दुकानों पर छापा मारकर 12 उर्वरक और दो कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए। पांच विक्रेताओं की दुकानें बंद पाई गईं। उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अभिलेख अपूर्ण होने के कारण न्यू अशोक किसान सेवा केंद्र सलेमपुर का उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर छापा मारने के लिए डीएम अर्चना वर्मा ने तहसीलों में उर्वरकों की गुणवत्ता पूर्ण व निर्धारित दरों पर बिक्री के लिए तहसीलवार टीमें गठित की थीं। तहसील सिकंदराराऊ में उप कृषि निदेशक हंसराज, सासनी में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, सादाबाद में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विभाती चतुर्वेदी और तहसील हाथरस में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह ने 62 उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से स्टॉक का मिलान किया गया। टीम ने 12 उर्वरक एवं दो कीटनाशकों के नमूने लिए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस दौरान मैसर्स पीके भारत क्रॉप साइंस, मुरसान, मैसर्स आरएस किसान सेवा केंद्र मुरसान, मैसर्स उपाध्याय खाद बीज भंडा, सादाबाद, वार्ष्णेय खाद भंडार सादाबाद एवं इफ्को ई-बाजार सादाबाद की दुकानें बंद पाई गईं। बंद दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दूसरी ओर से अभिलेख अपूर्ण होने के कारण न्यू अशोक किसान सेवा केंद्र, सलेमपुर का उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 6825 एमटी डीएपी का स्टॉक
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में माह अगस्त तक यूरिया के लक्ष्य 22795 मीट्रिक टन के सापेक्ष 31905 एमटी आपूर्ति हुई है। जिसमें से 23683 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है और 8222 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। माह अगस्त तक डीएपी के लक्ष्य 5781 मीट्रिक टन के सापेक्ष 13393 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है। 6568 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है और 6825 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। 1650 मीट्रिक टन यूरिया एवं 2500 मीट्रिक टन डीएपी प्रीपोजीशिनिंग में पीसीएफ बफर गोदाम सिकन्दराराऊ में भण्डारित है। इफ्को की यूरिया की 1300 एमटी की रैक शुक्रवार को हाथरस किला प्वाइंट पर लगी। इस यूरिया को सहकारी समितियों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कृभको डीएपी की 1200 मीट्रिक टन अलीगढ़ रैक प्वाइंट से 21 अगस्त तक आपूर्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed