फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   notice to 35 school director

यू डायस पर डाटा फीड न करने वाले 35 विद्यालय संचालकों को चेतावनी

Mon, 13 Jul 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
notice to 35 school director
यू डायस डाटा के जरिए विद्यालय की समस्त जानकारी विद्यालय संचालकों को देनी होती है, लेकिन 35 विद्यालयों ने अभी तक अपना डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। अब डीआईओएस कार्यालय की ओर से इन विद्यालय संचालकों को चेतावनी जारी की गई है। इनसे कहा गया है कि वह जल्द से जल्द यू डायस का डाटा वेबसाइट पर अपलोड करके कार्यालय में हार्ड कापी जमा कराएं, अन्यथा ऐसे कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में छात्र संख्या के अलावा स्कूल मान्यता आदि के फर्जीवाड़े पर रोक लगाए जाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। इस क्रम में स्कूल-कॉलेजों का संपूर्ण डाटा यू डायस के जरिये वेबसाइट पर फीड किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक विद्यालय को उसका यू डायस कोड मिल सके। एक ही क्लिक पर विद्यालय की संपूर्ण जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पूर्व में ही दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे। इसके बाद भी 35 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने अपना डाटा वेबसाइट पर अभी तक अपलोड नहीं किया है। डीआईओएस सुनील कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए विद्यालय संचालकों को निर्देश जारी कर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed