फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice issued to 53 kiln operators

Hathras News: 53 भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी

Thu, 05 Sep 2024 05:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 53 kiln operators
ईंट भट्ठों की रॉयल्टी जमा करने एवं प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने से संबंधित प्रकरणों की बुधवार को समीक्षा हुई। प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट ने बताया कि जिले में कुल भट्ठों की संख्या 164 है। इसमें 111 संचालकों द्वारा विनियमन शुल्क जमा किया गया है। 53 संचालकों ने नहीं किया है, इनको नोटिस जारी किया गया है। डीएम आशीष कुमार ने विनियमन शुल्क जमा न करने वाले भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी कर वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित और बंद भट्ठों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। पूछा कि कितने भट्ठा संचालकों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल किया गया है। इसका ब्यौरा तलब किया। अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाते हुए पकड़ने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने बताया कि अवैध खनन के तहत अगस्त 2024 में 23 वाहनों को पकड़ा गया है। अगस्त माह में 10,97,240 की वसूली की गई है। जनपद में कुल भट्ठों की संख्या 164 है, 111 संचालकों द्वारा विनियमन शुल्क जमा किया गया है। 53 संचालकों द्वारा विनियमन शुल्क नहीं जमा किया गया है। इनको नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed