{"_id":"645677bdfee731b50d099903","slug":"notice-issued-to-1497-vehicle-owners-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1497 वाहन स्वामियों को जारी किए नोटिस, मना करने वालों पर होगी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1497 वाहन स्वामियों को जारी किए नोटिस, मना करने वालों पर होगी रिपोर्ट दर्ज
Sat, 06 May 2023 09:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 09:22 PM IST
सार
1497 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजा गया है। नोटिस न लेने वाले वाहन उपलब्ध न कराने वालों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
नोटिस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में 11 मई को निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है। जिले के 1497 वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग ने अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किए हैं। यह वाहन पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भ्रमण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यदि कोई मालिक वाहन भेजने में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इन नोटिसों को तामील कराने के लिए जिले की सभी कोतवालियों को जिम्मेदारी दी गई है। निकाय चुनाव में 74 बसें, 48 मिनी बसें, 148 हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) नीतू सिंह का कहना है कि 1497 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजा गया है। नोटिस न लेने वाले वाहन उपलब्ध न कराने वालों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन