फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Not toilets, village ODIF declared

शौचालय बने नहीं, गांव ओडीएफ घोषित

Sun, 24 Dec 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 24 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Not toilets, village ODIF declared
शौचालय
जिला प्रशासन द्वारा गांव कैलोरा को ओडीएफ तो घोषित कर दिया है, लेकिन गांव में अभी कई लोग शौचालय बनवाने से वंचित रह गए हैं। जिन लोगों के यहां शौचालय बन गए हैं, उनमें से भी कई ऐसे हैं, जिन्हें अब तक अनुदान राशि प्राप्त नहीं हुई है। गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि ग्राम कैलोरा में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा सभी ग्रामीणों के घरों में स्वच्छ शौचालय निर्माण नहीं करवाने के बावजूद केवल आंकड़ों के आधार पर गांव को ओडीएफ घोषित करवा दिया गया है। गांव के जिन घरों में आज तक शौचालय निर्माण नहीं हुए हैं, उनके नाम और मोबाइल नंबर भी शिकायती पत्र में प्रेषित किए गए हैं।
विज्ञापन


गांव के आठ लोगों के घरों में अभी तक शौचालय नहीं बने हैं। दो लोगों ने मौखिक आश्वासन पर निजी पैसों से शौचालय का निर्माण तो करवा लिया, लेकिन इनको आज तक शौचालय निर्माण के लिए अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने सीएम से ओडीएफ गांव कैलोरा की जांच करवाने और गलत तरीके से गांव को ओडीएफ घोषित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



-जुलाई में कैलोरा गांव ओडीएफ हुआ था। गांव के जितने भी पात्र लोग हैं, उनके यहां शौचालयों का निर्माण हो गया है। ओडीएफ टीम ने घर-घर जाकर सर्वे भी किया था। सरकारी नौकरी से रिटायर, जिनके घरों में ट्रैक्टर हैं, वह अपात्र हैं। इनके घरों में पहले से ही शौचालय बने हुए हैं। कुछ गांव के लोग मेरी छवि धूमिल करने के लिए राजनीति कर आरोप लगा रहे हैं। 
- केशव देव, ग्राम प्रधान 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed