{"_id":"589a04f74f1c1bc1553795a8","slug":"not-just-on-the-driver-s-head-to-prevent-boil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस नहीं रोकने पर चालक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस नहीं रोकने पर चालक का सिर फोड़ा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अफसरों को अपनी चोट दिखाता चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद में मंगलवार को रोडवेज बस नहीं रोकना चालक को महंगा पड़ गया। आगरा जाने के लिए खड़े कुछ युवकों ने चालक को जमकर पीटा। मारपीट में चालक का सिर फट गया। घटना के बाद एनएच पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ मनीषा सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई और किसी प्रकार जाम को खुलवाया। मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे जब झांसी डिपो की एक बस मेरठ से आगरा के लिए जा रही थी।
बिनोवा नगर चौराहे पर कुछ युवकों ने बस को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक ने बस को नहीं रोका। इससे गुस्साए युवकों ने बस का पीछा किया और बस को रुकवा लिया। युवकों और बस चालक के बीच काफी देर तक गाली गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में चालक का सिर फट गया। यह देखकर युवक भाग गए।
विज्ञापन
इधर, बस के काफी देर तक एनएच पर खड़े रहने से जाम लग गया। मौके पर सीओ मनीषा सिंह और कई पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। बस को हटवा कर जाम को भी खुलवाया गया। इस मामले में थाने में बस चालक मोहित कुमार पुत्र सरबन कुमार निवासी उमरी थाना रामपुरा जिला जालौन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में आशीष पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी सादाबाद एवं तीन अन्य को नामजद किया गया है। घटना के दौरान परिचालक अजय पाल पुत्र कृष्ण अवतार निवासी गांव चक्की मतना थाना मलना जिला फतेहपुर के साथ होने की बात भी कही है।