{"_id":"609972e18ebc3e6acb012891","slug":"non-essential-goods-shops-opened-from-morning-to-evening-by-closing-the-shutter-sadabad-news-ali2628390147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर बंद कर सुबह से शाम तक खुल रहीं गैर जरूरी सामान की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर बंद कर सुबह से शाम तक खुल रहीं गैर जरूरी सामान की दुकानें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
नगर में कोरोना कर्फ्यू का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की उदासीनता से सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। लोग कोविड 19 को लेकर दिए जा रहे दिशा-निर्देशों को नहीं मान रहे। गैर जरूरी सामान के दुकानदार दुकान खोल रहे हैं तो कुछ दुकानदार पैक्ड दूध और ब्रेड को दुकान पर आगे काउंटर पर रखकर अन्य गैर जरूरी सामग्री बेच करप्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात से 11 बजे तक दवा, किराना और सब्जी फल की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है, लेकिन इस छूट का गलत फायदा उठाया जा रहा है। नगर के प्रमुख बाजारों में किराना और सब्जी फल की दुकानों की आड़ में कपड़ा, ज्वैलर्स, कन्फेक्शनरी, किताब कॉपी, ब्यूटी पार्लर, सौंदर्य प्रसाधन और विद्युत सामान आदि की दुकानें भी नियमित रूप से बिना किसी भय के खुल रहीं हैं।
कुछ दुकानदार तो दूध और ब्रेड की आड़ में अन्य सामान बेच रहे हैं। दिखावे के लिए काउंटरों पर दूध व ब्रेड रख लिए गए हैं। इन दुकानों के दुकानदार सुबह से ही अपनी दुकानों के आगे आकर बैठ जाते हैं। कई दुकानदार तो शटर बंद कर पूरे दिन अपनी दुकान खोल रहे हैं।
विज्ञापन
उनमें प्रशासन की कार्रवाई का कोई भय नजर नहीं आ रहा है। इधर, न तो दुकानदार मास्क पहनने का पालन कर रहे हैं और न ग्राहक मास्क लगाकर आ रहे हैं। सड़कों पर थूकने पर भी विराम नहीं लग पा रहा है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती बरती जाएगी।