{"_id":"60da18e68ebc3e09cc7e9eab","slug":"nomination-will-be-withdrawn-today-there-are-two-candidates-in-the-election-season-hathras-news-ali2667366187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी नामांकन वापसी, दो प्रत्याशी हैं चुनावी समर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी नामांकन वापसी, दो प्रत्याशी हैं चुनावी समर में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन वापिस की प्रकिया अपनाई जाएगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि नाम वापसी की कोई उम्मीद नहीं है।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए गए। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं रालोद व सपा के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में शशि चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। वह रालोद नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी हैं। नामांकन के दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में नाम वापसी की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।