फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nomination in Hathras from 12th April

Lok Sabha Election: हाथरस में नामांकन 12 अप्रैल से, कलेक्ट्रेट में रहेगी कड़ी सुरक्षा

Fri, 12 Apr 2024 01:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 01:02 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए जिला प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। नामांकन के लिए नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे। नामांकन जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगा। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अभ्यर्थी द्वारा स्वयं या उनके प्रस्तावकों में से किसी एक द्वारा दाखिल या प्रस्तुत किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Nomination in Hathras from 12th April
नामांकन की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते एसपी निपुण अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए 12 अप्रैल से अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रकिया शुरू होगी। 11 अप्रैल को पूरे दिन प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों के प्रवेश के साथ वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए जिला प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। नामांकन के लिए नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे। नामांकन जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगा। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अभ्यर्थी द्वारा स्वयं या उनके प्रस्तावकों में से किसी एक द्वारा दाखिल या प्रस्तुत किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लवगीत कौर से प्राप्त कर सकेंगे। किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल या मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी के उम्मीदवार एक और गैर मान्यता प्राप्त दल के अथवा निर्दलीय उम्मीदवार 10 प्रस्तावकों के साथ नाम निर्देशन पत्र जमा करेंगे। 
विज्ञापन


यह दस्तावेज करने होंगे शामिल
नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-2 क में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके साथ प्रारूप-26 में शपथ पत्र, निर्वाचक नामावली की प्रमाणित प्रति (जब अभ्यर्थी भिन्न निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक हो), प्रारूप-क व ख में जाति प्रमाण-पत्र, जमानत धनराशि और शपथ प्रतिज्ञान भी संलग्न कर प्रस्तुत/दाखिल किए जाएंगे। एक ही निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन के लिए किसी अभ्यर्थी के लिए अधिकतम चार नामाांकन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन के प्रयोजन के लिए विशिष्ट रूप से एक नया बैंक खाता खोलना अपेक्षित है। इसका विवरण नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर को देना होगा। जमानत धनराशि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25,000 रुपये के आधे अर्थात 12,500 रुपये (अनुसूचित जाति रिजर्व होने के कारण) चालान नाम निर्देशन के पत्र के साथ जमा करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों को नहीं होगा नामांकन 

  • 13 अप्रैल- द्वितीय शनिवार
  • 14 अप्रैल - आंबेडकर जयंती
  • 17 अप्रैल - राम नवमी


यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

  • निर्वाचन की अधिसूचना - 12 अप्रैल
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि - 19 अप्रैल
  • नामांकन की जांच - 20 अप्रैल
  • नामांकन वापसी - 22 अप्रैल
  • मतदान - 07 मई
  • मतगणना - 04 जून


दो अभेद सुरक्षा चक्रों में रहेगा नामांकन स्थल 
प्रत्येक उम्मीदवार को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय की 100 मीटर की परिधि के भीतर आने के लिए वाहनों की अधिकतम संख्या तीन तक रहेगी। नामांकन पत्र दाखिल कराते समय अभ्यर्थी सहित केवल पांच व्यक्तियों तक ही कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। पुलिस द्वारा आंतरिक व वाह्य दो चक्रों में सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। कलेक्ट्रेट के दोनों तरफ दो बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियर से प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के वाहन मुख्य गेट तक नहीं जा सकेंगे। सरपंच ढावे से आगे वाहन नहीं जा सकेंगे। यहां वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने बताया कि अनाधिकृत व्यक्ति कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नामांकन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजामात कर लिए गए हैं। 

पुलिस बल की तैनाती

  •  सीओ- 3
  • निरीक्षक - 8
  • उप निरीक्षक- 20
  • महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी - 20
  • एक कंपनी पीएसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed