फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nodal officer conducted surprise inspection of CHC and Anganwadi center

नोडल अधिकारी एडीएम आगरा ने सादाबाद की सीएचसी और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Sat, 19 Oct 2019 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer conducted surprise inspection of CHC and Anganwadi center
सीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र पर देखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, मरीजों से पूछीं समस्याएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। नोडल अधिकारी और आगरा की एडीएम निधि श्रीवास्तव ने एसडीएम रामजी मिश्र और तहसीलदार टीपी सिंह के साथ शनिवार को सादाबाद का दौरा किया। उन्होंने सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास केंद्र और गांव बरौस के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण से अधीनस्थों में खलबली मची रही। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों और कौशल विकास केंद्र पर मौजूद मिले प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की।
नोडल अधिकारी ने सीएचसी की एफआरयू यूनिट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डिलीवरी रजिस्टर और अन्य अभिलेख चेक किए। प्रसव के बारे में जानकारी ली। यहां उन्होंने केएमसी वार्ड देखा। वार्ड में सभी व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित मिलीं। गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे पोषाहार की जानकारी भी ली। नवजात शिशु देखभाल केंद्र का भी निरीक्षण किया। तदुपरांत उन्होंने सीएचसी में ओटी का निरीक्षण किया। यहां गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। रोगी वार्ड में पहुुंचकर मरीजों से भी दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि कोई पैसा तो नहीं लिया जाता। बाहर से दवाएं तो नहीं मंगाई जातीं। एबुलेंस कितनी देर में पहुंच जाती है और दवा समय से मिल रही है या नहीं। प्रश्नों का मरीजों ने संतोषजनक उत्तर दिया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट विमल कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं मौजूद हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने उन्हें बताया कि यहां 10 एएनएम की कमी चल रही है। टीकाकरण की बेहतर स्थिति है। रविवार को भी वह टीकाकरण कराते हैं। एक माह में करीब 400 प्रसव हो जाते हैं। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा महकमे की योजनाओं की जानकारी गांव गांव में लोगों को दी जाती है। नोडल अधिकारी ने मातृ वंदन योजना और हौंसला योजना के बारे में भी जानकारी ली। सादाबाद की सीएचसी को काफी बेहतर बताया। गांव बरौस के आंगनबाड़ी केंद्र पर आधार सीडिंग का काम धीमी प्रगति से होता मिला। नोडल अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भी पोषाहार आदि के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर सीडीपीओ राहुल वर्मा, जुगेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed