{"_id":"5f3f8bef8ebc3e3cf26909c5","slug":"no-tajia-juloos-and-shobhayatra-allowed-due-to-corona-virus-sadabad-news-ali241658941","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलजुकर मनाएं मोहर्रम और गणेश चतुर्थी का पर्व, न कोई जुलूस निकलेगा और न कोई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलजुकर मनाएं मोहर्रम और गणेश चतुर्थी का पर्व, न कोई जुलूस निकलेगा और न कोई शोभायात्रा
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली पर होती शांति व्यवस्था की बैठक।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कोरोना को लेकर इस बार न मोहर्रम पर जुलूस निकलेगा और न ही गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा। दोनों समुदायों के लोग घर पर ही त्योहार मनाएं। ये बातें सादाबाद कोतवाली पर आयोजित शांति व्यवस्था की बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने दोनों समुदाय के प्रबुद्धजनों और धर्म गुरुओं से कही।
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि सादाबाद ने हमेशा शांति और सौहार्द की मिसाल पेश की है। इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम और गणेश चतुर्थी का पर्व मनाए जाएं। इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पूर्ण तरीके से पालन किया जाए। सीओ सादाबाद योगेश कुमार और कोतवाल डीके सिसौदिया ने स्पष्ट तौर से कहा कि कोविड 19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन में गणेश चतुर्थी और मोहर्रम पर कस्बा और क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा और न ही कोई शोभायात्रा या भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी।
कहीं भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों, मास्क न पहनने वाले लोगों पर भी फिर से कार्रवाई शुरू की जाएगी। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने कहा कि मोहर्रम और गणेश चतुर्थी के पर्व पर नगर में पेयजल और साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई जाएंगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष भाजपा हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, बबलू गौतम, अनिलड पाराशर, सुनील गौतम, अमित वर्मा, बीके वर्मा आदि लोग मौजूद थे।