{"_id":"5dd19b888ebc3e54853d3b1c","slug":"no-subsidy-received-for-tube-well-connections-under-the-general-scheme-hathras-news-ali219046558","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य योजना के तहत नलकूप कनेक्शनों के लिए नहीं मिली स ब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य योजना के तहत नलकूप कनेक्शनों के लिए नहीं मिली स ब्सिडी
विज्ञापन
नलकूप कनेक्शनों के लिए नहीं मिली सब्सिडी
बिजली महकमे के स्टोर में नहीं ट्रांसफार्मर, जिले के दो हजार किसान परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सामान्य योजना के तहत हुए नलकूप कनेक्शनों की बिजली महकमे को सब्सिडी नहीं मिली है। इस कारण स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं आ रहे हैं। ट्रांसफार्मर न मिलने से जिले के करीब दो हजार किसान परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 जिले में डार्क जोन होने के कारण नलकूप कनेक्शनों पर रोक लगी हुई थी। बीते महीनों में डार्क जोन पर लगी रोक हट गई। इसी के साथ किसानों ने नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसानों को तार, खंभे आदि सामान उपलब्ध करा दिया है। सरकार से बिजली महकमे को सामान्य योजना के तहत हुए प्रति कनेक्शन पर मिलने वाली 68 हजार की सब्सिडी का भुगतान नहीं हुआ है।
इस कारण ट्रांसफॉर्मर आना बंद हो गए है। हाथरस सहित अलीगढ़ मंडल में ट्रांसफार्मरों की कमी हो गई है। हाथरस जिले के करीब दो हजार किसान ट्रांसफार्मर के लिए रोज स्टोर ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय अधिकारी सब्सिडी का भुगतान न होने के कारण ट्रांसफार्मर की कमी के साथ ऊपर से रोक लगने की बात कह रहे हैं। फिलहाल इसकी वजह से किसान परेशान हैं। इस मामले में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल का कहना है कि स्टोर में ट्रांसफार्मरों की कमी है। अभी निगम को सामान्य योजना की सब्सिडी नहीं मिली है। इसलिए सामग्री के वितरण पर ऊपर से रोक लगी है।