फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   no money paid to women for toilet construction

सोने के कुंडल गिरवी रखकर बनवाया इज्जतघर, नहीं हुआ भुगतान

Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
no money paid to women for toilet construction
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की कुल 53 शिकायतें आईं। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

एसडीएम ने कहा कि तहसील समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए पीड़ितों को राहत दी जानी चाहिए। उनके समक्ष ग्राम पंचायत गुखरौली के ग्रामीण ब्रहमदेव उपाध्याय, मुकेश कुमार, धर्मवीर, दिनेश, रामप्रसाद आदि ने शिकायत की कि उनकी ग्राम पंचायत गुखरौली में आवारा पशु गाय व सांड काफी संख्या में हैं, लेकिन गांव में गौशाला न होने की वजह से वह खुद ही इन पशुओं की देखरेख पिछले दो माह से कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन गौशाला नहीं बना रहा ह, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने गांव में गौशाला बनवाए जाने की मांग की। गांव अभयपुरा निवासी ललिता देवी पत्नी चरन सिंह ने शिकायत की कि दो साल पहले उसने इज्जतघर तो बनवा लिया, लेकिन आज तक उसे इज्जतघर का भुगतान नहीं मिला। उसके पास सहमति पत्र भी है, लेकिन आज तक उसे भुगतान का चैक नहीं दिया गया है। उसने अपना इज्जतघर सोने के कुंडल गिरबी रखकर बनवाया था। गांव के ही तारीफ सिंह ने शिकायत की कि इज्जतघर बनवाने के भुगतान में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होने गरीबों को भुगतान के चैक दिलाए जाने की मांग की। तहसील सादाबाद के स्टांप वेंडरों ने भी शिकायती पत्र सौंपकर स्टांप चालान को सादाबाद में ही जमा कराने की सुविधा दिए जाने की मांग की। तहसील दिवस में तहसीलदार टीपी सिंह, सीओ योगेश कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, बीडीओ प्रतिमा निमेष, एसडीओ दुर्गेश गौतम, एबीएसए सुबोध पाठक, बीएन देवपुरिया, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed