{"_id":"69f665a87c54a9bd74008d44","slug":"no-gas-received-after-standing-in-line-uproar-ensues-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102854-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लाइन में लगने के बाद नहीं मिली गैस, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लाइन में लगने के बाद नहीं मिली गैस, हंगामा
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : Videograb
रसोई गैस सिलिंडर की जबरदस्त किल्लत के बीच गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों की हेराफेरी ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े कुछ उपभोक्ताओं के नाम पर एजेंसी से किसी और को सिलिंडर दे दिए गए। लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का नंबर आया तो सिलिंडर खत्म हो जाने की दलील दी गई। जिससे भड़के उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित तहसील के निकट इंडेन गैस एजेंसी है। इस एजेंसी से उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सिलिंडर की डिलीवरी लेने का मेसेज पहुंचा तो लोग मौके पर पहुंचे। डिलीवरी का ओटीपी लेकर रसीद काट दी गई। सुबह से धूप में लाइन में लगे उपभोक्ताओं का जब नंबर आया तो गैस सिलिंडर खत्म होने की बात कही गई, जिससे उपभोक्ता आग बबूला हो गए, हंगामा शुरू हो गया।
कुछ ही देर में अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। परेशान उपभोक्ता निराश होकर घर वापस लौट गए। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने पर गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।