फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No buses were available for Agra, Aligarh, and Delhi, leaving passengers stranded.

Hathras News: आगरा-अलीगढ़ और दिल्ली के लिए नहीं मिलीं बसें, यात्री बेहाल

Thu, 25 Dec 2025 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
No buses were available for Agra, Aligarh, and Delhi, leaving passengers stranded.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में रैली को संबोधित करेंगे। हाथरस रोडवेज डिपो से 44 बसों को इस रैली के लिए हरदोई भेजा गया है, जिससे बुधवार को बसों का संकट हो गया। बसों की कमी के कारण आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




सबसे अधिक दिक्कत दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को हुई, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना था। कई यात्रियों ने बताया कि संख्या कम होने के कारण कुछ बसों में अत्यधिक भीड़ रही, जबकि कई लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए परिवहन विभाग ने अन्य डिपो की बसों से यात्रियों को रवाना किया जा रहा है। इन बसों से यात्रियों को आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन




प्रभारी एआरएम हाथरस डिपो मंगेश कुमार ने बताया कि रैली ड्यूटी में गई बसें 26 दिसंबर को वापस लौट आएंगी, जिसके बाद परिवहन व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुबह के समय दिल्ली जाने वाली बस आज नहीं मिली। काफी इंतजार के बाद भी बस न मिलने के कारण यात्रा निरस्त करनी पड़ी। अब दो दिन बाद जाने का कार्यक्रम बनाया है। जब बसें मिलने लगेंगी।

-मनोज वर्मा, स्थानीय निवासी।





बुधवार सुबह से ही बसों की कमी रही है। स्टैंड पर अलीगढ़ जाने के लिए दो मिनट में ही बस मिल जाया करती थी, आज करीब 20 मिनट बाद बस मिली, सासनी से लौटने के दौरान भी इंतजार करना पड़ा।
-विनोद कुमार, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed