फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine-year-old orphan boy freed from bonded labor

नौ साल के अनाथ बालक को बंधुआ मजदूरी से कराया मुक्त

Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine-year-old orphan boy freed from bonded labor
नौ साल के बच्चे को बंधुआ मजदूरी से कराया मुक्त
विज्ञापन

सासनी के गांव सांदलपुर में बाल कल्याण समिति ने की कार्रवाई
मुक्त कराया गया बच्चा अपने नाम के अलावा कुछ भी नहीं बता पा रहा
बालक को बाल सुधार गृह आगरा भेजने की तैयारी में जुटे अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सासनी के सांदलपुर गांव से पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ अनाथ बालक को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया। यहां से उसे बाल कल्याण समिति की विधिक प्रक्रिया के बाद उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बच्चे को बाल सुधार गृह आगरा भेजे जाने की तैयारी में अधिकारी जुटे हुए हैं।
बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि सासनी क्षेत्र के गांव सांदलपुर निवासी एक व्यक्ति के यहां आकाश नाम का एक बालक बंधुआ मजदूरी कर रहा है। इसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति ने यह भी बताया कि उसके गांव का व्यक्ति बच्चे से सारे काम करवाता है। सूचना पर बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी व सासनी पुलिस गांव पहुंची और बालक को अपने साथ ले आए। बालक अपने नाम के अलावा कुछ भी नहीं बता पा रहा है। वह अनाथ है।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के अधिकारियों के सामने पेश किया। जहां से उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां के बाद बच्चे को बाल सुधार गृह आगरा भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। एसएचओ सासनी पहलवान सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बालक से बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। बालक को सांदलपुर से लाकर बाल कल्याण समिति को दिया गया है। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed