फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine quintals of government rice going for black marketing caught

Hathras News: कालाबाजारी के लिए जा रहा नौ क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा

Mon, 10 Feb 2025 11:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 10 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nine quintals of government rice going for black marketing caught
कालाबाजारी के ​शक में पकड़ा गया सरकारी चावल। स्रोत : प्रशासन - फोटो : samvad
कोतवाली पुलिस ने कालाबाजारी के लिए ई-रिक्शा में लादकर ले जाए जा रहे नौ क्विंटल सरकारी चावल को कस्बा के मां भद्रकाली मंदिर मार्ग से पकड़ लिया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ने बताया कि उसे फोन करके एक आगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि गांव सुल्तानपुर के राशन डीलर की दुकान से नौ क्विंटल चावल लेकर कस्बा के एक व्यापारी के यहां देना है। जब वह चावल लेकर आ रहा था तो उसे मां भद्रकाली मंदिर मार्ग पर पुलिस ने पकड़ लिया। सरकारी चावल पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर सादाबाद एसडीएम संजय कुमार भी पहुंच गए।

उन्होंने पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार को कोतवाली पहुंचकर इसकी जांच करने के लिए कहा। पूर्ति निरीक्षक ने चावल की जांच की और जांच के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट एसडीएम और डीएम को भेज दी है। पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार का कहना है कि उन्होंने इस मामले की आख्या जिलाधिकारी के पास भेज दी है। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed