फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nidhi and Krishna Chowdhary win in long jump

Hathras News: लंबी कूद में निधि और कृष्णा चौधरी ने मारी बाजी

Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nidhi and Krishna Chowdhary win in long jump
गांव सुल्तानपुर में हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में कूदती प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में मंगलवार को लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में निधि और पुरुष वर्ग में कृष्णा चौधरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन




शुभारंभ प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार एवं अपराध निरीक्षक आरडी यादव ने संयुक्त रूप से से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस निरीक्षक श्यामवीर यादव की स्मृति में उनके पुत्र विवेक यादव ने कराया। कोतवाल ने कहा कि खेल से हमारे शरीर के साथ दिमाग भी स्वस्थ्य रहता है। देश में खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शिकोहाबाद निवासी निधि शर्मा ने 19 फुट लंबी दूरी कूदकर प्रथम, अलीगढ़ निवासी पूजा रानी ने 17.11 फुट लंबी कूदकर द्वितीय, टूंडला निवासी मनोरमा ने 15.4 फुट लंबी कूदकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन





पुरुष वर्ग में भोपाल निवासी कृष्णा चौधरी ने 23.6 फुट ने प्रथम, अलीगढ़ निवासी चंद्रशेखर ने 23.3 फुट द्वितीय एवं राया (मथुरा) निवासी दीनू ने 22.6 फुट लंबी दूरी कूदकर तृतीय स्थान प्राप्त। सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 7100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को 3100 रुपये जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि विपिन यादव ने दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी देवांत चौधरी, सुरेंद्र यादव, संजय यादव, डाॅ. नीरज, मलिक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाकियू मंगलेश यादव, विकास, रोहित आदि मौजूद थे। संचालन बृजमोहन बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed