फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   New police station built in Bisawar and Agsauli

Hathras News: दो थानों के लिए जमीन का चयन, बिसावर व अगसौली में बनेंगे नए थाने

Mon, 05 Jun 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 05 Jun 2023 12:43 AM IST
सार

तहसील सिकंदराराऊ के गांव अगसौली व कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में थाने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। संबंधित उपजिलाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
New police station built in Bisawar and Agsauli
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के बिसावर और सिकंदाराराऊ क्षेत्र के अगसौली में थाना बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भूमि का चयन कर लिया है। बिसावर और अगसौली जिले के सीमावर्ती कस्बेनुमा गांव हैं। दोनों थानों का बड़ा क्षेत्रफल होने के कारण इन जगहों पर लंबे समय से थाना बनाने की मांग चली आ रही है।

विज्ञापन


कस्बा बिसावर में पुलिस चौकी बनी हुई है। इस पुलिस चौकी के अंतर्गत करीब 72 गांव आते हैं। इस वजह से पुलिस महकमे द्वारा लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। थाना निर्माण के लिए तीन हजार से लेकर 10 हजार मीटर क्षेत्रफल की आवश्यकता रहती है, जिससे थाना भवन के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के आवासों का निर्माण भी हो सके।
विज्ञापन


कस्बा बिसावर जनपद मथुरा और अलीगढ़ की सीमाओं को भी स्पर्श करता है। सीमावर्ती कस्बा होने के साथ ही यहां पुलिस बल की आवश्यकता अक्सर अधिक बनी रहती है। इसी तरह कोतवाली सिकंदाराराऊ क्षेत्र का कस्बा अगसौली 16 किमी दूर है। इस कस्बे से अलीगढ़ और कासगंज जिले की सीमाएं जुड़ती हैं। आबादी व क्षेत्रफल के आधार पर अगसौली में भी थाने की स्थापना किए जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देवेश पांडेय ने जिला प्रशासन को इन जगहों पर थाने बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता कराने के लिए पत्र लिखा। इस आधार पर जिलाधिकारी ने संबंधित तहसीलों में उपजिलाधिकारी को भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। इस क्रम में तहसील सिकंदराराऊ के गांव अगसौली व कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में थाने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। संबंधित उपजिलाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

अगसौली व बिसावर दोनों स्थानों पर थाने बनाने के लिए भूमि निर्धारित हो गई है। इसके संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। -अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed