{"_id":"6442d9f71dbd7637ca0c0214","slug":"negligence-in-payment-of-mnrega-job-card-holders-in-the-new-financial-year-hathras-news-c-2-1-98094-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नए वित्तीय वर्ष में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों की भुगतान में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नए वित्तीय वर्ष में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों की भुगतान में लापरवाही
Sat, 22 Apr 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा के तहत ब्लॉक स्तर से जॉब कार्डधारक भुगतान में लापरवाही बरती गई है। निर्धारित समयावधि के बाद जॉब कार्डधारकों को मजदूरी का भुगतान किया गया है। इस मामले में शासन स्तर से की गई समीक्षा के आधार पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने ब्लॉक हसायन, सिकंदाराराऊ व सासनी के बीडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
मनरेगा के तहत ग्रामीणों को अपने ही गांव में रोजगार मुहैया कराया जाता है। शासन की ओर से इसे लेकर विगत में ही कार्ययोजना बनाते हुए प्रत्येक ब्लॉक को मानव दिवस सृजित करने के लक्ष्य निर्धारित कर दिए जाते हैं, जिससे कि जॉब कार्डधारकों को ज्यादा से ज्यादा काम मिल सके। वहीं शासन की ओर से इन मनरेगा मजदूरों को कार्य के बदले तत्काल भुगतान दिए जाने के निर्देश हैं।
इस भुगतान की शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जाती है। यह भुगतान ब्लॉक स्तर से जारी किया जाता है। यहां जिले में नए वित्तीय वर्ष में 2056 मस्टरोल जारी किए गए, जिनमें से 584 मस्टरोल को भरा गया है। इस आधार पर समीक्षा में पाया गया कि ब्लॉक हसायन, सासनी व सिकंदाराराऊ में बीडीओ स्तर से मनरेगा मजदूरों के भुगतान में लापरवाही बरती गई है। इस मामले में सीडीओ ने तीनों ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं उक्त तीनों बीडीओ से देरी से भुगतान के मामले में मानकों के अनुसार जुर्माने की रिकवरी के आदेश भी जारी किए हैं।