फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nectar scheme will change the face of parks

अमृत योजना से बदलेगी पार्कों की सूरत

Wed, 12 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 12 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nectar scheme will change the face of parks
बच्चा पार्क - फोटो : amar ujala
अमृत योजना के लिए केंद्र सरकार ने बेशक प्रदेश सरकार को चुनी गईं नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्रों में काम कराने के लिए पैसा दे दिया है, लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने यह पैसा जारी नहीं किया है। राज्य सरकार द्वारा यह पैसा किश्तों में दिया जाएगा। इस महीने पहली किश्त मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा जिस खाते में यह पैसा भेजा जाएगा, वह भी खुलवाया जा चुका है। पहली किश्त से शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। योजना से हाथरस नगर पालिका को कुल 232 करोड़ रुपया मिलना है, जिससे पार्कों के सौंदर्यीकरण के अलावा पेयजल और सीवरेज लाइन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक साल पहले हाथरस नगर पालिका का चयन केंद्र सरकार की महत्वाकांछी अमृत योजना में हुआ था। इसके लिए प्रस्ताव तो 250 करोड़ से भी ज्यादा के भेजे गए, लेकिन काट-छांट के बाद इसमें से 232 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार की सहमति के साथ केंद्र सरकार को भेजा गया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शहर के लिए बड़ी उपलब्धि थी। पिछले हफ्ते खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना में चुनी गईं नगर पालिका के अध्यक्षों और नगर निगम के महापौरों की मौजूदगी में इस योजना को  लांच किया और इसकी खासियतें बताईं। 

निकाय प्रतिनिधियों से पीएम ने इस योजना पर ईमानदारी से अमल करने का वादा भी लिया है। केंद्र से उसी दिन इस धनराशि का चेक भी प्रदेश सरकार को दे दिया गया। अब पालिका को धनराशि मिलने का इंतजार है।

चेयरमैन डौली माहौर की मानें तो पहली किश्त में शहर के चार पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि मिलेगी, जोकि इसी महीने मिलने की उम्मीद है। जिन पार्कों का योजना से सौंदर्यीकरण किया जाना है, उनमें आवास-विकास कॉलोनी और वाटर वर्क्स क्षेत्र के पार्क शामिल हैं।


इन पार्कों पर करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। दूसरे चरण में शहर में 40 किमी की पेयजल लाइन डाली जाएगी और उसके बाद पूरे शहर में सीवर लाइन का भी कायाकल्प किया जाएगा। शहर की पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 17 नलकूप भी लगाए जाने हैं। शहर के अंत्येष्टि स्थलों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण भी इस योजना से होना है।

हाथरस नगर पालिका खाता खुल चुका है। जल्द ही शासन से इस योजना  की पहली किश्त मिल जाएगी, जिसके बाद योजना से प्रस्तावित कामों की शुरुआत हो जाएगी।
- डौली माहौर, अध्यक्ष नगर पालिका हाथरस 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed