{"_id":"5ca79fedbdec221464537f1f","slug":"navaratri-today-the-temple-of-devotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, बहेगी भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, बहेगी भक्ति की बयार
Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र से पूर्व माता रानी की चुनरी खरीदतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चैत्र नवरात्र की शुरुआत शनिवार से होगी। इसके बाद सहालग शुरू हो जाएंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। देवी मंदिरों की तरह बाजार भी सज गए हैं। घरों में कलश स्थापना की तैयारियां चल रहीं हैं। शनिवार से देवी के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक बिखरी रही। भक्तों ने पूजा सामग्री, देवी की मूर्तियां, गार के सामान आदि की खरीदारी की।
शहर के प्रमुख देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुण्डा माता मंदिर, रमनपुर स्थित चामड़ मंदिर, बोहरे वाली देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर, पथवारी मंदिर आदि में शुक्रवार को साफ सफाई, रंग पुताई और लाइटिंग का कार्य पूरा किया गया। देवी मंदिरों में सेवादार नवरात्रों को लेकर पूरी तैयारियां में लगे हुए हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिरों अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। शनिवार से मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ दर्शन, भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू होगा।
फूल बंगला, देवी जागरण, हवन आदि का आयोजन देवी मंदिरों पर होगा। प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद देवी के भव्य शृंगार किए जाएंगे। देर रात्रि तक भक्ति गीतों के साथ देवी के दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। मां भवानी की स्तुति के लिए घर-घर में तैयारियां हो चुकी हैं। कलश स्थापना के साथ घरों में भी मां अंबे की उपासना का कार्यक्रम नवरात्र के दौरान चलेगा। भक्त उपवास रखकर मनोरथ पूर्ण होने की कामना मां अंबे से करेंगे।