फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   National Lok Adalat organized on May 21

Hathras News: लोक अदालत की बदली तिथि, 13 नहीं अब 21 मई को होगा आयोजन

Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
सार

नगर निकाय चुनाव के कारण 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है। अब 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
National Lok Adalat organized on May 21
अदालत - फोटो : डेलीमेल

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के कार्यपालक अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अब राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई की जगह 21 मई को किया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक के प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के निस्तारण के संबंध में बैंक अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। अग्रणी जिला प्रबंधक दिलीप सिंह कपूर, पंजाब नेशनल बैंक से विक्रांत दुबे, बैंक ऑफ इंडिया से रविकांत बघेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पंकज कुमार, आयावर्त बैंक से अभय शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा से अभिषेक शर्मा, इंडियन बैंक से उदय सिंह एवं यूनियन बैंक से रंजीत गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है। अब 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव ने बैंक प्रबंधकों से उनके द्वारा चिह्नित प्री लिटिगेशन स्तर के बैंक मामलों की संख्या के बारे में जानकारी ली। जिले के सभी बैंकों ने अब तक लगभग 3,500 से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है। बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में मामलों को नियत करते हुए इनके निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed