फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagar Panchayat Sasni president accused of increasing votes

Hathras News: नगर पंचायत सासनी अध्यक्ष पर वोट बढ़वाने का आरोप

Wed, 17 May 2023 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Sasni president accused of increasing votes
नवनिर्वाचित अध्यक्ष की ​कलेक्ट्टे में शिकायत करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी।  - फोटो : Samvad
नगर पंचायत सासनी के अध्यक्ष पर ग्राम पंचायत सासनी देहात और नगर पंचायत सासनी दोनों स्थानों पर वोट बढ़वाने की शिकायत भाजपा प्रत्याशी ध्रुव शर्मा ने डीएम से की है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष व समर्थक के वोट की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ध्रुव शर्मा का आरोप है कि नगर पंचायत सासनी से विजयी उम्मीदवार राजीव वार्ष्णेय पुत्र महेश चंद्र वार्ष्णेय व उनके प्रस्तावक ममतेश कुमार पुत्र विशंभर ने फर्जी तरीके से वोट बढ़वाया है। उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत सासनी के अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय का नगर पंचायत सासनी के वार्ड संख्या 11 के भाग-7 मोहल्ला बारहसैनी के पेज क्रमांक-1 के क्रम संख्या 7 पर वोट है। वहीं, ग्राम पंचायत सासनी देहात के वार्ड संख्या 10 के पेज क्रमांक - 32 पर क्रम संख्या 2024 पर नाम अंकित है।
विज्ञापन

इसी प्रकार राजीव वार्ष्णेय के प्रस्तावक ममतेश कुमार का नाम सासनी नगर पंचायत वार्ड संख्या 2 जाटवान पेज नंबर 3 भाग संख्या 2 के क्रमांक- 247 पर है, इधर ग्राम पंचायत सासनी देहात के वार्ड संख्या 10 के पेज नंबर 32 में ठीक राजीव वार्ष्णेय के नाम के नीचे क्रम संख्या 2025 पर नाम अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि राजीव वार्ष्णेय ने कूटरचित तरीके से अपने प्रस्तावक के साथ सासनी देहात में ग्रामीण क्षेत्र का चुनाव लड़ने के लिए वोट बढ़वाया और नगर क्षेत्र का चुनाव लड़ने के लिए सासनी नगर पंचायत में वोट बढ़वाया है। भाजपा प्रत्याशी ने राजीव वार्ष्णेय व ममतेश के दो जगह मतदाता सूची में नाम होने की जांच कराने के बाद ही शपथ ग्रहण करने की अनुमति दिलाए जाने की मांग की है।

- मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है। मतदाता सूची में कोई हेरफेर नहीं किया गया है। - राजीव वार्ष्णेय, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed