फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   My God , do not rain ...

हे भगवान, तेज बारिश न हो...

Sat, 20 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद। शनिवार को सुबह से दोपहर तक रूक रूक कर हुई रिमझिम बारिश ने आलू किसानों को मायूस कर दिया। किसान तेज बारिश न होने की प्रार्थना भगवान से करते रहे। आसमान में छाए हुए बादलों को देखकर किसानों की सांसे अटकी रहीं। 

शनिवार की तड़के अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी। यह देखकर आलू की खुदाई में जुटे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। किसानों को चिंता सताए जा रही थी कि यदि बारिश तेज हुई तो कहीं खेत में ही उनका आलू न सड़ जाए। बारिश से आलू में गलाव न पड़ जाए। इधर, वैसे भी अबकी बार पिछले साल की अपेक्षा 10 से 20 फीसदी आलू की फसल का उत्पादन कम हुआ है। इस वजह से किसानों की नजर पूरे दिन आसमान पर ही टिकीं रहीं। हांलाकि बूंदाबांदी से फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन किसान आसमान में छाए हुए बादलों को देखकर तेज बारिश होने की संभावना से परेशान था। तेज बारिश से आलू की खुदाई के काम पर भी ब्रेक लग जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed