{"_id":"583729f94f1c1b282413cd52","slug":"my-chopped-cow-fierce-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटी गाय देख भड़के भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटी गाय देख भड़के भाजपाई
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में गाय काटने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस रेलवे लाइन के पास गुरुवार की सुबह कटी हुई गाय को देख अफरातफरी मच गई। सूचना पर दर्जनों भाजपाई मौके पर पहुंच गए। भाजपाइयों ने घटना पर रोष जताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। भाजपाइयों ने सात दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुरुवार सुबह नहर पुल से टहलकर लौट रहे लोगों ने देखा कि कपड़े की गठरी में चार पांच लोग कुछ लेकर जा रहे हैं। टहलने वालों ने उन्हें रोका तो चार-पांचों युवक गठरी को छोड़कर वहां से भाग गए। पास जाकर देखा तो पाया कि गठरी मांस बंधा हुआ था।
पास में ही गाय के अवशेष पड़े हुए थे। पास की झाड़ियों में गाय के खाल भी पड़ी हुई थी।
सूचना पर कोतवाल राजवीर सिंह मय फोर्स पहुंच गए। इधर, भाजपा के नरेंद्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, उपेंद्र वार्ष्णेय, विवेकशील राघव, विपिन कुमार लाल, सुनील शर्मा, पंकज गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, अजय ठाकुर, विमल उपाध्याय, राकेश सिंह आदि पहुंच गए तथा घटना की निंदा करते हुए रोष जताने लगे।
विज्ञापन
भाजपाइयों का कहना था कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गौवंश का कटान हो रहा है।
पड़ताल मेें सामने आया कि गांव महामई सलावतनगर निवासी उमेश शर्मा की कुछ दिन पहले गाय चोरी हुई थी। आशंका है कि यह गाय उसी की है।
भाजपाइयों ने चेतावनी दी है कि गिर सात दिन के भीतर आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह आंदोलन करेंगे। उधर कोतवाल ने बताया कि मांस का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस गाय का है या नहीं।