{"_id":"66ca66e53a21353c7201e456","slug":"mursans-eye-testing-officer-missing-hathras-news-c-64-1-sali1007-100866-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: विजिलेंस से रिश्वत की शिकायत करने वाले नेत्र परीक्षण अधिकारी लापता, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: विजिलेंस से रिश्वत की शिकायत करने वाले नेत्र परीक्षण अधिकारी लापता, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
Sun, 25 Aug 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:34 AM IST
सार
ननकेश ने सीएमओ कार्यालय की एक महिला लिपिक और सीएमओ के खिलाफ विजिलेंस से शिकायत की थी, जिसके बाद विजिलेंस ने सीएमओ कार्यालय की महिला लिपिक को 45000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल
- फोटो : परिजन
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल 21 अगस्त की दोपहर बाद से लापता हैं। पिता ने कोतवाली मुरसान में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि ननकेश की शिकायत पर ही आगरा की विजिलेंस टीम ने पिछले महीने सीएमओ कार्यालय की महिला लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
ननकेश के पिता रमेशचंद्र निवासी किला मढ़ैया मुरसान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 21 अगस्त को शाम करीब चार बजे उनके बेटे ननकेश मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित अपने सरकारी आवास से स्कूटी लेकर मथुरा की ओर गए थे। इस दौरान एक कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया था। इस कारण वह अपनी स्कूटी व मोबाइल फोन को मथुरा रोड स्थित कंचना फाटक के पास एक पान मसाला की दुकान पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
कार सवारों के पीछा करने की बात ननकेश ने जाते समय दुकानदार को बताई थी। बुधवार की दोपहर को मथुरा की ओर जाने के बाद अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। उनकी स्कूटी और मोबाइल फोन एक दुकान पर मिले हैं। रमेशचंद्र का कहना है कि ननकेश को रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ननकेश का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
ननकेश के लापता होने से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल के पिता रमेश का कहना है कि ननकेश ने सीएमओ कार्यालय की एक महिला लिपिक और सीएमओ के खिलाफ विजिलेंस से शिकायत की थी, जिसके बाद विजिलेंस ने सीएमओ कार्यालय की महिला लिपिक को 45000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला लिपिक ने विजिलेंस अधिकारियों को बताया था कि रिश्वत के पैसों में पांच हजार रुपये उनके हैं। बाकी पैसे सीएमओ के लिए हैं। इस मामले में विजिलेंस की टीम जांच कर रही है।