{"_id":"65fc6e775dd6104d3607115f","slug":"murdered-and-threw-the-body-in-lodha-forest-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हत्या कर शव लोधा के जंगल में फेंका, शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम में रखवाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हत्या कर शव लोधा के जंगल में फेंका, शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम में रखवाया गया
Thu, 21 Mar 2024 10:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:59 PM IST
सार
अज्ञात व्यक्ति का शव खेत किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। सुबह शौच के लिए गए किसी ग्रामीण ने इसको देख कर लोगों को बताया था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
लोधा थाना क्षेत्र में गांव रायट के नंदपुर पला मोड़ पर 21 मार्च को सुबह जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने लोधा पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव की पहचान कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव को पहचान कराने के लिए पोस्टमार्टम में रखवाया गया है।
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति का शव खेत किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। सुबह शौच के लिए गए किसी ग्रामीण ने इसको देख कर लोगों को बताया था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रोगी है और यहां एक डेढ़ महीने से इसी तरह घूम रहा था। कोई गांव का व्यक्ति खाना देता है तो खा लेता है। लोधा थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया के व्यक्ति की उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन