फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Murder of teenager charged with hanging body

Hathras News: किशोर की हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 06 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Murder of teenager charged with hanging body
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में गांव सिथरापुर गोबरा निवासी जालिम सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह ने कृष्णा उर्फ आदित्य, मानवेंद्र उर्फ मग्गू, सचिन निवासीगण सिथरापुर गोबरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने इन सभी पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जालिम सिंह ने बताया कि उनके 17 वर्षीय पुत्र चेतन से गांव के नामजदों ने करीब 96 हजार रुपये उधार ले लिए थे। उनके व उनके बेटे ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने चेतन को जान से मारने की धमकी दी। 22 अगस्त को वह और उनकी पत्नी गंगा स्नान के लिए गए थे, उसी दिन दोपहर करीब 3.30 बजे नामजद उनके घर के अंदर उनके बेटे चेतन से रुपयों के लेनदेन पर गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर भाई शंकरलाल व कालीचरण घर पर गए तो नामजद बोले हमारा मामला है और आपस में निपटा लेंगे और दोनों को घर से भगा दिया। इसके बाद नामजदों ने उनके बेटे की हत्या कर शव को रस्सी के फंदे से लोहे के जाल से लटका दिया। वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए तो वहां उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed