{"_id":"5fdf92038ebc3e3c5457acba","slug":"ms-superking-and-biking-riders-won-match-hathras-news-ali251635415","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएस सुपरकिंग, बाइकिंग राइडर्स ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएस सुपरकिंग, बाइकिंग राइडर्स ने जीते मैच
विज्ञापन
बागला कॉलेज के मैदान में टी 20 टूर्नामेंटे के उद्घाटन के मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का स्व?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बागला कॉलेज के मैदान पर एचसीएल वन (बागला कप) का शुभारंभ रविवार को हुआ। टी 20 टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने फीता काटकर और एक शॉट खेलकर किया। प्रजापति ने बैटिंग की तो नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बॉलिंग की। दोनो अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। आयोजकों ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। पहले दिन एमएस सुपरकिंग्स व बाइकिंग राइडर्स ने अपने-अपने लीग मुकाबले जीते।
दोपहर को पहला मुकाबला एमएस सुपरकिंग और राणा सुपर किंग के बीच हुआ। एमएस सुपरकिंग के कप्तान सौरव शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राणा सुपर किंग के ओपनर बल्लेबाज अंकित प्रताप सिंह ने 38 गेंद में चार चौके व दो छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। फरहान ने 26 रन का योगदान दिया। सौरव शर्मा व सचिन ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएस सुपरकिंग की टीम ने आसानी से मुकाबला जीत लिया। सौरव शर्मा ने 34 गेंद में 45 रन बनाए। शुभम ने 36 बाल में 45 रन बनाए। बल्लेबाजी व गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने पर कप्तान सौरव शर्मा को मैन आफ दि मैच चुना गया।
पहले मैच में अंपायरिंग प्रवीण उपाध्याय और गौरव पचौरी ने की। दूसरा मुकाबला आरपीएम वारियर्स व बाइकिंग राइडर्स के मध्य हुआ। आरपीएम वारियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए। अखिल शर्मा ने 45 व बाबू ने 50 रन बनाए। बाइकिंग राइडर्स की तरफ से विशाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाइकिंग राइडर्स के गोल्डी ने 34, विशाल ने 24 रन बनाए। गौरव ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। आरपीएम की तरफ से बाबू ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
दूसरे मैच की अंपायरिंग डॉ. नितिन मिश्रा व मनोज शर्मा ने की। कामेंट्री सुनील बेनवाल व सौरभ जैन ने की। इस मौके पर राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, सुजीत पचौरी, संजय ग्रोवर, गौरव पचौरी, अशोक गोला, भूरा पहलवान, मोहम्मद अकरम, सिद्धार्थ शर्मा, राघवेंद्र गुप्ता, नितिन बागला, डॉ. नितिन मिश्रा, चंद्रमोहन, मुकुल दीक्षित, प्रवीण उपाध्याय, आयोग दीपक, शेखर कश्यप, अशोक कुमार गोला, रवि वार्ष्णेय आदि थे।