फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother is unable to come out of the shock, there is mourning in the house

Hathras News: मां नहीं निकल पा रही सदमे से बाहर, घर में मातम

Wed, 20 Nov 2024 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mother is unable to come out of the shock, there is mourning in the house
गांव भेाजपुर में युवक की मौत के बाद विलाप करतीं मां व छोटा भाई। संवाद - फोटो : Samvad
गांव भोजपुर में डांस के दौरान दूल्हे शिवम की हार्टअटैक से मौत के बाद परिवार में माहौल गमगीन है। उसकी मां द्रोपदी देवी इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही है। मां अपने बेटे को बार-बार याद कर रो रही हैं और बेसुध हो रहीं हैं। रिश्तेदार व अन्य लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। इधर, गांव की गलियों व चौक चौराहों पर इस हृदयविदारक घटना की चर्चा है। हर किसी की जुबां पर यही बात है कि जिस घर में बहू आनी थी, वहां मातम फैला है।
विज्ञापन





उल्लेखनीय है कि गांव भोजपुर में 17 नवंबर की देर रात भात की रस्म अदा होने के दौरान डांस करते हुए दूल्हे शिवम की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार उसे हार्टअटैक आया था। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शिवम (21 वर्ष) की बरात 18 नवंबर को आगरा के टेढ़ी बगिया जानी थी। इसके लिए दूरदराज से रिश्तेदार एकत्रित थे।
विज्ञापन




जिस शिवम को सेहरे में देखने का सपना परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने देखा था, उसको कफन में लपेट कर अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को परिवार में गम का माहौल रहा। मां व छोटा भाई रचित और सूरज उसकी याद में बार-बार रो रहे थे। दोनों भाई अपनी मां को ढांढस देकर शांत करा रहे थे, लेकिन खुद एक कोने में जाकर रो रहे थे। गांव की गलियों और चौक चौराहों पर इसी हादसे को लेकर चर्चाएं थीं। इधर, आगरा से दुल्हन के परिजन भी गांव में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed