{"_id":"647f2ee0b73b04fabe02fb55","slug":"mother-got-job-after-father-death-son-took-job-in-dependent-quota-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पिता की मौत पर मां को मिली नौकरी, फिर बेटे ने ली मृतकाश्रित कोटे में नौकरी, किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पिता की मौत पर मां को मिली नौकरी, फिर बेटे ने ली मृतकाश्रित कोटे में नौकरी, किया बर्खास्त
Tue, 06 Jun 2023 06:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 06:34 PM IST
सार
शिवकुमार ने अपने पिता की मृत्यु के उपरान्त अपनी माता नारायनी देवी के प्रावि बहरामपुर इगलास जनपद अलीगढ़ में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत होने सम्बन्धी तथ्यों को छिपाकर मृतक आश्रित सेवा नियमावली के विपरीत नियुक्ति प्राप्त की ।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है। वरिष्ठ सहायक पर मृतक आश्रित कोटे से तथ्यों को छिपाकर विभाग को गुमराह करके मृतक आश्रित सेवा नियमावली के विपरीत नियुक्ति लेने का मामला सामने आया था। इस मामले की शिकायत के आधार पर जांच में यह तथ्य सामने आया था। इस आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विगत में शिकायतकर्ता अजय कुमार शर्मा द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक शिव कुमार पर तथ्यों को छिपाकर मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति प्राप्त करने सम्बन्ध में शिकायत की गई थी। शिकायत के संबंध में त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित की गई।
विज्ञापन
जांच समिति ने प्रकरण की जांच कर अपनी संयुक्त आख्या उपलब्ध कराई।
जांच अधिकारियों ने मृतक आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्ति प्राप्त करने हेतु विभाग के समक्ष तथ्यों को छुपाकर नौकरी प्राप्त करने सम्बन्धी आरोप में पाया कि शिवकुमार ने अपने पिता जूनियर हाईस्कूल टुकसान में सहायक अध्यापक राजेन्द्र सिंह की मृत्यु के उपरान्त मृतक आश्रित कोटे के अन्तर्गत कनिष्ठ लिपिक के पद पर दिनांक 12जुलाई 2001 को कार्यालय नगर शिक्षा अधिकारी हाथरस में नियुक्ति प्राप्त की। शिवकुमार की माता नारायनी देवी जनपद अलीगढ़ में प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर इगलास में सहायक अध्यापक के पद पर 16 दिसंबर 1972 से 29 अगस्त 2010 तक कार्यरत रही हैं। विद्यालय अभिलेखानुसार उनकी मृत्यु 30 सितंबर 2010 को हो गई है।
विज्ञापन
उक्त तथ्य की पुष्टि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ के पत्रांक के माध्यम से कराई गई। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शिवकुमार ने अपने पिता की मृत्यु के उपरान्त अपनी माता नारायनी देवी के प्रावि बहरामपुर इगलास जनपद अलीगढ़ में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत होने सम्बन्धी तथ्यों को छिपाकर मृतक आश्रित सेवा नियमावली के विपरीत नियुक्ति प्राप्त की । इस आधार पर बीएसए राहुल पंवार ने वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात शिव कुमार को बर्खास्त कर दिया है।