फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   mother-daughter death in road accident

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत

Tue, 17 Mar 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
mother-daughter death in road accident
जलेसर रोड पर लाढपुर के निकट सड़क दुर्घटना में महिला व बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर विल? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के कस्बा लाढ़पुर के निकट आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी चूहरपुर निवासी विकास उर्फ बॉबी अपनी पत्नी शशी (27) व दो साल की बच्ची के साथ स्कूटी से अपनी ससुराल जलेसर एटा के गांव करहल कासिमपुर जा रहा था। विकास जैसे ही जलेसर रोड कस्बा लाढ़पुर के निकट पहुंचे तो तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार शशी व उसकी दो साल की मासूम बेटी पलक की मौत हो गई। वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और दोनों शवों के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। सूचना के बाद मृतकों के परिवारीजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिए। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसआई अमर सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट लिखे जाने की कार्रवाई चल रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली हमारे में कब्जे में हैं। चालक की तलाश जारी है।

मृतक महिला का फाइल फोटो।

मृतक महिला का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची का फाइल फोटो।

सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed