{"_id":"5803bc014f1c1b6f5128dfdf","slug":"mortgage-laws-made-police-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
एक विवाहिता को पिछले तीन दिन से उसके ससुरालियों ने बंधक बनाकर रखा हुआ था। उसका घर से बाहर आना-जाना, फोन पर बात करना आदि पर रोक लगा दी गई थी। विवाहिता से संपर्क नहीं होने पर घबराए मायके वालों ने रविवार को पुलिस की मदद ली।
फीरोजाबाद की रहने वाली विवाहिता की शादी चार साल पहले शहर के एक मोहल्ले में हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालियों ने तंग करना शुरू कर दिया था। ननद और देवर ने भी तंज कसना शुरू कर दिया। परेशान होकर विवाहिता अपने घर चली गई। किसी तरह मायके वालों ने समझा बुझाकर विवाहिता को ससुराल भेजा।
ससुराल में हालात सुधरने के बजाए विगड़ने लगे। चंद रोज पहले देवर ने भी विवाहिता के साथ मारपीट की। मामला कोतवाली तक पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी देवर को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया। उधर, ननद और पति भी विवाहिता पर अनर्गल आरोप लगाने लगे। चाल-चलन का हवाला देकर उसे एक कमरे में कैद कर दिया गया।
विज्ञापन
मायके वालों को इसकी भनक नहीं लगे, इसलिए फोन भी छीन लिया। महिला को बंद कमरे में मानसिक प्रताड़ित भी किया गया। मायके वालों का फोन पर संपर्क नहीं होने पर अनहोनी की आशंका के चलते यहां चले आए। शहर कोतवाली पुलिस ने भी इनकी पूरी मदद की। चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने विवाहिता को न केवल घर से सुरक्षित बाहर निकाला, और मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।
सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि मायके वालों ने शिकायत की थी। महिला को ससुरालियों के कब्जे से निकालकर सुरक्षित मायके वालों के सुपुर्द करा दिया गया है।