फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than two dozen injured in several places on Diwali

दिवाली पर कई स्थानों पर हुई मारपीट, दो दर्जन से अधिक घायल

Mon, 28 Oct 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than two dozen injured in several places on Diwali
दिवाली पर कई स्थानों पर हुई मारपीट, दो दर्जन से अधिक घायल
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के बेलनशाह कोठी क्षेत्र में हुई मारपीट में पांच घायल
गांव भोपतपुर सहित नगला अलगर्जी में हुई मारपीट में कई लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दिवाली पर्व पर अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला बेलनशार में पांच, हाथरस जंक्शन के भोपतपुर में पांच घायल हो गए। अन्य जगहों पर भी मारपीट के मामले पुलिस के पास पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने कई लोगों को शांति भंग के आरोप में भी गिरफ्तार कर लिया।
शहर के मोहल्ला बेलनशाह में दो पक्षों में शुक्रवार की आधी रात को जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के सौरभ कुमार, सुमित कुमार, मुनीष, जौनी और गौरव कुमार घायल हो गए। इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं शहर के बालापट्टी निवासी मनोज कुमार रावत पुत्र ज्वाला प्रसाद के साथ भी मारपीट हुई। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर में गाय के ऊपर पुताई करते वक्त रंग गिरने से दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

एक पक्ष के भगवती पुत्र सुखीराम व उसकी मां चंद्रकला दूसरे पक्ष के अनिल पुत्र नरपति सिंह सहित आधा दर्जन घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली सदर क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में भी मारपीट की गई घटनाएं हुईं। मुरसान और चंदपा में भी मारपीट की कई घटनाएं हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed