फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than 100 villages in Sadabad are in darkness due to the storm.

Hathras News: आंधी-तूफान से सादाबाद के 100 से ज्यादा गांव अंधेरे में

Sun, 05 Apr 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
More than 100 villages in Sadabad are in darkness due to the storm.
आंधी से गिरे बिजली के खंभे। संवाद
बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 100 से अधिक गांव और मजरों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा नुकसान मई क्षेत्र में हुआ है। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में करीब 150 बिजली के पोल गिर गए, जबकि 12 ट्रांसफॉर्मर भी धराशायी हो गए। इसके अलावा कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइनें टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

कुरसंडा, वेदई, गीगला, सीस्ता, मई और उघई फीडरों से जुड़े गांव इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। इन इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही, जबकि शनिवार को भी कई स्थानों पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान के बाद बिजली विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। विभागीय कर्मचारी दिन-रात लाइनों, पोलों और ट्रांसफॉर्मरों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। बिजली संकट के चलते ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई गांवों में लोग पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।

एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि तूफान से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिकता के आधार पर मुख्य लाइनों को ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा रही है। जल्द ही सभी गांवों में बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed