{"_id":"60f5c58e8ebc3e79a620f59a","slug":"monitoring-of-principals-of-basic-schools-will-be-done-through-saral-app-hathras-news-ali2685285148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः सरल एप से होगी बेसिक के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः सरल एप से होगी बेसिक के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की मॉनिटरिंग
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा की अब मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों ने सरल एप इजाद किया है। इसके माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत परखी जा सकेगी। स्कूलों में जाने वाले एआरपी, एसआरपी भी सरल एप से ही बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन कर सकेंगे।
परिषदीय विद्यालयों में 15 दिनों में कराई गई पढ़ाई का मूल्यांकन भी किया जाएगा। जिससे समय व संसाधन की बचत के साथ मूल्यांकन से बच्चों की पढ़ाई में निखार आ सकेगा। इसके लिए विभाग द्वारा सरल एप का प्रयोग किया जाएगा। अभी परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन हर तीन महीने पर टर्म एग्जाम के माध्यम से कराया जाता था। परीक्षा के बाद बच्चों की आंसर शीट इकट्ठा कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती हैं। वहां उनका मूल्यांकन होता है। फिर बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग होती है। इन परीक्षाओं के आयोजन में काफी समय लगता है, लेकिन आने वाले दिनों में सरल एप से काफी राहत मिल जाएगी।
ओएमआर सीट पर परीक्षा से होगा मूल्यांकन
सरल एप की नई व्यवस्था के तहत हर महीने परीक्षा का आयोजन ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडर) शीट के माध्यम से होगा। परीक्षा के बाद परीक्षक कॉपी को सरल एप पर अपलोड करेंगे और तुरंत बच्चों की शैक्षिक दक्षता का परिणाम जारी हो सकेगा। बच्चों के सीखने की क्षमता के त्वरित मूल्यांकन के लिए शासन ने सरल एप को लांच किया है। कोरोना के हालात सामान्य होते ही बच्चों का इस विधि से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इसके बारे में प्रधानाध्यापकों को जानकारी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
सरल एप से ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें ओएमआर शीट पर परीक्षा के बाद उसे सरल एप पर आपलोड किए जाने की व्यवस्था है। लोड करने के बाद बच्चों की दक्षता का परिणाम आ जाएगा। इसमें स्कूल खुलने पर ही कार्रवाई होगी।
- शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी