{"_id":"607f1c8c8ebc3ebced7bade9","slug":"monitoring-committees-will-monitor-those-coming-from-other-provinces-hathras-news-ali261531670","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी समितियां करेंगी अन्य प्रांतों से आने वालों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी समितियां करेंगी अन्य प्रांतों से आने वालों की निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रशासनिक अमले ने फिर से अपने इंतजामों को तेज कर दिया है। अन्य प्रांतों से जिले में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। इसके लिए पंचायतराज विभाग की ओर से बनी निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। इन समितियों से अब फोन के माध्यम से रिपोर्ट ली जा रही है।
पंचायतराज विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए पूर्व में निगरानी समितियां बनाई गई थीं। इन समितियों के माध्यम से अन्य प्रांतों वाले लोगों को ट्रेस किया जाता था और उनकी कोरोना की जांच कर उन्हें क्वारंटीन कराया जाता था। इन समितियों को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।
इन समितियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी कर अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों का ब्योरा एकत्रित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन समितियों से प्रतिदिन फोन के माध्यम से रिपोर्ट भी ली जा रही है।
विज्ञापन
शाम तक मिली रिपोर्ट के अनुसार अभी तक अन्य प्रांतों से आने वालों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सका है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों की पूरी निगरानी रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।