{"_id":"67ddbbc5224965895e0b895a","slug":"money-was-swindled-in-the-name-of-constructing-a-hospital-hathras-news-c-2-1-ali1027-634389-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हॉस्पिटल का निर्माण कराने के नाम पर रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हॉस्पिटल का निर्माण कराने के नाम पर रुपये ठगे
Sat, 22 Mar 2025 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
थाना सासनी में गांव तिलौठी निवासी रामकिशन उर्फ रोहित पुत्र शिवकुमार शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक महिला और एक युवक के खिलाफ हॉस्पिटल के निर्माण के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
रामकिशन ने कहा है कि उन्होंने डीपीटी कोर्स कर रखा है। 16 दिसंबर 2022 को सासनी में उनकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी एक महिला और अमन पुत्र नामालूम निवासी देहली गेट अलीगढ़ के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि वह चिकित्सक है। उसका एक हॉस्पिटल बाजना में चल रहा है। वह उसमें नौकरी कर सकता है। वह बातों में आकर वहां नौकरी करने लगा।
उसने उनसे सासनी में अस्पताल बनवाने के लिए रुपये उधार लिए थे। जब उन्हें पता चला कि वह यहां अवैध गर्भपात करने का धंधा कर रही है तो उन्होंने काम करने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर महिला ने उन पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। जेल से छूटने के बाद अब वह उनसे 15 लाख रुपये की मांग कर रही है। पिछले साल 15 अक्तूबर को वह जब हाथरस से सासनी जा रहे थे, उसी समय महिला अपने साथ अमन एवं दो-तीन अन्य लोगों को लेकर आई और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें पीटा और 10 हजार रुपये छीनकर ले गए।