फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mona Thakur came on date a day before Sanjay's death

Hathras News: संजय की मौत से एक दिन पहले तारीख पर आया था मोना ठाकुर

Fri, 07 Jul 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 07 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mona Thakur came on date a day before Sanjay's death
एसी मिस्त्री संजय की गोली मारकर हुई हत्या से एक दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर मोना ठाकुर एक मामले में न्यायालय में तारीख पर आया था। इसकी जानकारी होते ही लोगाें में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि मृतक संजय से 24 मई 2019 को मोना ठाकुर के नाम के हिस्ट्रीशीटर ने चौथ मांगते हुए जाने से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया था। उस दौरान संजय बाल-बाल बचा था। उस समय भी गोली चलने की आवाज से मुरसान गेट क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इस बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन



कोतवाल प्रवेश राणा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले बदमाश बाजार में तमंचा लहराते हुए भाग गए। इस बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नवीपुर रजबहे पर कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस पर बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोना ठाकुर और रोबिन निवासीगण नगला इमलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब संजय की हत्या को लोग इस घटना से भी जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed