फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   mockdrill done in five covid hospitals fo the district

Hathras News: जिले के पांच कोविड अस्पतालों पर किया गया पूर्वाभ्यास

Wed, 12 Apr 2023 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
mockdrill done in five covid hospitals fo the district
सादाबाद सुसायन में अमृत सरोवर का निरीक्षण करती जिलाधिकारी अर्चना वर्मा।  - फोटो : संवाद
कोरोना के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के पांच कोविड अस्पतालों में पूर्वाभ्यास किया गया। नोडल अधिकारियों ने उपकरणों की स्थित का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कोविड से लड़ने के लिए उपलब्ध दवाओं की उपलब्धता भी जानी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के पांचों कोविड अस्पतालों में पूर्वाभ्यास किया गया। एमडीटीबी अस्पताल में नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने एमडीटीबी चिकित्सालय में पूर्वाभ्यास के दौरान वैंटिलेटर, एचएफएनसी मशीन, बाईपेप मशीन चलवाकर देखी। सभी क्रियाशील मिलीं। मशीन संचालित करने वाले स्टाफ प्रशिक्षित था। एमडीटीबी चिकित्सालय में 10 बेड आईसीयू के लिए वैंटिलेटर के साथ संरक्षित हैं। 30 वेड ऑक्सिजन युक्त हैं। 30 इसके अतिरिक्त पल्स ऑक्सिमिटर, इन्फ्रारेड थरमामिटर, नेबूलाइज्र, पीएसए प्लांटी क्रियाशील पाए गए। प्राप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध मिलीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार नें बताया कि एमडीटीबी एल-2 फैसिलिटी पूरी तरह तैयार है। आकस्मिक स्थिति में किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने मास्क एवं सेनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान डॉ. आरके अग्निहोत्री अधीक्षक एमडीटीबी, डॉ. अनूप कुमार चिकित्साधिकारी, प्रिति रावत एसएमओ डब्ल्यूएचओ, डॉ. पवन छौंकर एपीडेमोलॉजिस्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंकदराराऊ में व्यवस्थाएं मिलीं ठीक
डॉ. विजेंद्र सिंह नोडल अधिकारी ने सीएचसी सिकंदराराऊ पर पूर्वाभ्यास कराया। वहां पीएसए प्लांट क्रियाशील पाए गए। केंद्र पर 30 ऑक्सिजन सर्पोटिड बेड क्रियाशील पाए गए एवं सभी प्रकार की दवाईयां प्रर्याप्त मात्रा में पाई गईं। नोडल अधिकारी ने बताया कि सीएचसी सिकन्दराराऊ पर एन-1 फैसिलिटी पूरी तरह से तैयार है। डॉ. एमआई आलम नोडल उप मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा सीएचसी सासनी पर मॉकड्रिल किया गया।
यहां भी की गई मॉकड्रिल
डॉ. राजीव गुप्ता नोडल अधिकारी सीएचसी मुरसान पर पूर्वाभ्यास कराया गया। सीएचसी महौ पर डॉ. मधुर कुमार नोडल अधिकारी द्वारा मॉकड्रिल किया गया। वहां पीएसए प्लांट क्रियाशील पाए गए। केंद्र पर 30 ऑक्सिजन सर्पोटिड बेड क्रियाशील पाए गए। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि एन-1 फैसिलिटी पूरी तरह से तैयार है।

हसायन में एसीएमओ की निगरानी में हुआ पूर्वाभ्यास
गांव महौं में सीएचसी पर एसीएमओ डॉ.मधुर कुमार के द्वारा पूर्वाभ्यास कराया गया। एसीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना संक्रमण की आपातकालीन परिस्थिति में रोकथाम के लिए जानकारी करते हुए निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed