फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   mock drill in hathras

Mock drill in Hathras: सायरन बजते ही जमीन पर लेट गए सब, ब्लैक आउट रात 8 बजे, 5 मिनट होगा ऐसा

Wed, 07 May 2025 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 05:46 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के साथ हाथरस में सुबह मॉक ड्रिल हुआ। रात 8 बजे से ब्लैक आऊट के निर्देश जारी हुए हैं।

विज्ञापन
mock drill in hathras
हाथरस में मॉक ड्रिल - फोटो : पुलिस

विस्तार

भारत-पाक तनाव के बीच हाथरस पुलिस लाइन परिसर में  किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तथा नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने को लेकर रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में सायरन बजाते हुए नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान सायरन बजाया गया तथा लोगों को कैसे सुरक्षित स्थान पर जाना है, कैसे घायलों को अस्पताल पर पहुंचाना है आदि के बारे में पूर्वाभ्यास कराया गया ।

विज्ञापन


22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मॉक डि्रल कराए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने हेतु रिजर्व पुलिस लाईन  के परेड ग्राउन्ड में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सायरन बजाते हुए नागरिक सुरक्षा अभ्यास/पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से कहा कि मॉक ड्रिल एक तरह का अभ्यास अभियान है जिससे संभावित आपात स्थितियों या गंभीर परिस्थितियों के दौरान नागरिकों और छात्रों को बुनियादी आत्म-सुरक्षा का प्रशिक्षण देना, दुर्घटना के समय ब्लैकआउट उपायों की जांच करना, प्रमुख बुनियादी ढांचे को छिपाना तथा निकासी योजनाओं की समीक्षा और पूर्वाभ्यास करना आदि शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक आउट रात 8 बजे से

दुश्मन के विमानों अथवा युद्ध के समय हवाई हमले से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सड़क तथा नागरिकों को सुरक्षित रखने हेतु रोशनी को बंद करना ब्लैक आउट कहलाता है। ब्लैक आउट से दुश्मन के विमानों या पनडुब्बियों को निशाना ढूंढने में कठिनाई होती है ।
हाथरस में मॉक ड्रिल
आज रात्रि 8 बजे से नागरिक सुरक्षा कार्यालय, थाना हाथरस गेट क्षेत्र जनपद हाथरस के आस-पास के क्षेत्र बाजार , कॉलोनियों में ब्लैक आउट किया जायेगा, जिसमें नागरिकों के बचाव सम्बन्धी आपातकालीन विधियों का अभ्यास किया जायेगा।

ब्लैक आऊट में ये करने के हैं निर्देश

  • अपने घरों पर रहें।
  • प्रत्येक स्थान की लाईट बन्द रखें।
  • भगदड़ न करें।
  • धूम्रपान न करें।
  • कोई माचिस, मोबाईल, टार्च एवं फ्लश लाईट का इस्तेमाल न करें।
  • यदि किसी घर अथवा प्रतिष्ठान की खिड़की से प्रकाश बाहर निकलता दिखे तो उस स्थान पर काला कागज लगाएं।
  • सड़क पर चलने वाले वाहनों की लाईट बन्द करें तथा जहाँ जो हो, वहीं वाहन के साथ रूक जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed