{"_id":"5d0a84ba8ebc3e29f21379b7","slug":"mobile-snatched-fleeing-rogues-catching-people-stairways","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को दबोच लोगों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को दबोच लोगों ने धुना
Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा करते कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मधुगढ़ी फाटक के निकट मोबाइल छीनकर भार रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर कुटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
थाना हाथरस गेट के ओढ़पुरा निवासी हबबी पुत्र मकसूर मंगलवार की देर रात को मधुगढ़ी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा वापस करने आ रहा था। वह साइकिल पर फोन से बात करते आ रहा था। इसी बीच लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। जब उसने शोर मचाया तो बाइक सवार बदमाशों को कुछ लोगों ने पीछा किया।
डाकखाना वाली गली के निकट बाइक सवार बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। दोनों को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुनीर खां उर्फ हफीज खां निवासी कलवारी, निखिल उर्फ साहिल पुत्र सुनील कुमार निवासी मोहल्ला कर्र और सचिन उर्फ कलुआ निवासी माया टाकीज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से एसआई राजेश कुमार यादव और कांस्टेबिल धर्मेंद्र खारी ने एक आपचे बाइक, 400 ग्राम नशीला पाउडर, एक हजार रुपये और एक तमंचा मय कारतूस के बरामद किया।