{"_id":"648cba6e98ee352d4c08c914","slug":"mobile-phone-and-cash-looted-from-canter-driver-at-gunpoint-hathras-news-c-56-1-hts1001-1124-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कैंटर चालक से तमंचे के बल पर मोबाइल फोन व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कैंटर चालक से तमंचे के बल पर मोबाइल फोन व नकदी लूटी
Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला खान के निकट बृहस्पतिवार की रात कार सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैंटर चालक से मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली। आरोपियों ने कैंटर चालक की पिटाई भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल कैंटर चालक का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
ओंकार सिंह पुत्र रामखिलाड़ी निवासी गांव अफोया थाना हाथरस जंक्शन कैंटर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ओंकार सिंह ने बताया कि वह अपना कैंटर लेकर फिरोजाबाद से खतौली जा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात वह जैसे ही जलेसर रोड पर नगला खान के निकट पहुंचे, तभी चार बदमाशों ने अपनी कार उनके कैंटर के सामने लगा दी। उन्होंने कैंटर को रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने कैंटर चालक को तमंचे की बट और घूंसों से जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया।
आरोपी उससे एक मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने घायल कैंटर चालक का जिला अस्पताल में उपचार कराया। चालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में हाथरस गेट कोतवाली के इंस्पेक्टर अपराध संजय सिंह ने बताया कि चार अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी करने के प्रयास में जुटी है। संवाद