{"_id":"69f9ab2166b0cd0569082f3f","slug":"missing-shiva-found-in-kanpur-after-two-years-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो साल बाद कानपुर में मिला गुमशुदा शिवा, माता-पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो साल बाद कानपुर में मिला गुमशुदा शिवा, माता-पिता की आंखों से छलक पड़े आंसू
Tue, 05 May 2026 02:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 05 May 2026 02:03 PM IST
सार
शिवा 9 जुलाई को बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा। तलाश का यह सिलसिला 4 मई 2026 को तब खत्म हुआ, जब पुलिस को सटीक सूचना मिली कि बालक कानपुर जनपद में देखा गया है।
विज्ञापन
गुमशुदा बालक शिवम उर्फ शिवा बरामद
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2024 में घर से लापता हुए 13 वर्षीय बालक शिवम उर्फ शिवा को हाथरस पुलिस ने दो साल के बाद सकुशल तलाश लिया है। कानपुर की गलियों में कबाड़ चुनकर गुजारा कर रहे बालक को जब पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया, तो माता-पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
घटना 11 जुलाई 2024 की है। जब सासनी के ''नाई का नगला'' निवासी अतर सिंह ने थाने में सूचना दी कि उनका बेटा शिवम 9 जुलाई को बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
तलाश का यह सिलसिला 4 मई 2026 को तब खत्म हुआ, जब पुलिस को सटीक सूचना मिली कि बालक कानपुर जनपद में देखा गया है। सूचना मिलते ही सासनी पुलिस ने टीम कानपुर भेजी और बालक को सासनी लाया गया।
विज्ञापन