फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Missing girl child recovered from marriage seduced by drug addict accused arrested

Hathras News: शादी में से गायब बच्ची बरामद, बहला-फुसला कर ले गया था नशेड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 08:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 08:30 PM IST
सार

24 फरवरी 2023 को हाथरस थाना कोतवाली सदर के खातीखाना स्थित खंडेलवाल घर्मशाला में शादी समारोह के दौरान चार साल की बच्ची अचानक से गायब हो गई थी।

विज्ञापन
Missing girl child recovered from marriage seduced by drug addict accused arrested
सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा युवक बच्ची को ले जाता हुआ - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

हाथरस के कोतवाली सदर इलाके के खातीखाना स्थित धर्मशाला से शादी समारोह के दौरान गायब हुई बच्ची को कोतवाली सदर व एसओजी की टीम ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची के अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया। बच्ची का अपहरणकर्ता नशेड़ी निकला और वह नशे में बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया और फिर बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, अपहरणकर्ता को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। इस आरोपी युवक पर पहले भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2023 को थाना कोतवाली सदर के खातीखाना स्थित खंडेलवाल घर्मशाला में शादी समारोह के दौरान चार साल की बच्ची अचानक से गायब हो गई थी। परिजन व पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी देवेश कुमार पाण्डेय ने कई टीमों को बच्ची की खोजबीन में लगा दिया था। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। इसमें एक युवक पैदल अपने कंधे पर बच्ची को ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस सेल की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


छह घंटे बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया और आरोपी भोला उर्फ राजेश निवासी अशोक कुमार निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भोला को अकराबाद जिला अलीगढ़ के आगे बने ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि यह नशे की हालत में था और हाथरस कोर्ट में एक मुकदमे की तारीख करने के लिए आया था। नशे की हालत में उसने बच्ची को शादी समारोह के दौरान बहला-फुसला कर अगवा कर लिया और अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी आरोपी दुष्कर्म की एक घटना को अंजाम दे चुका है। ऐसे में यदि समय पर इस बच्ची की बरामदगी न होती तो वह फिर किसी घटना को अंजाम दे सकता था। उस पर छेड़खानी और पॉक्सो अधिनियम का मुकदमा सिकंदराराऊ में दर्ज है। सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने छह घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed