फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Miscreants took away jewelery bags from the bike

Hathras News: बाइक से आभूषण के बैग खींच ले गए बदमाश, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Dec 2023 03:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 03:37 PM IST
सार

हाथरस के गांव गढ़ी खुनिया बल्देव निवासी धर्मवीर सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से आगरा में शादी समारोह में गए थे। गांव मिढ़ावली यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर बाइक को रोककर वे शौच के लिए चले गए। तभी पीछे से एक अन्य बाइक पर आए तीन लोग उनकी बाइक पर रखे बैग को खींच ले गए।

विज्ञापन
Miscreants took away jewelery bags from the bike
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

बाइक सवार बदमाश बाइक पर रखे बैग को खींच ले गए। बैग में आभूषण व अन्य सामान रखा था। इस मामले में धारा 379 के तहत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


हाथरस के गांव गढ़ी खुनिया बल्देव निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र यादराम ने सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपनी पत्नी बेबी और बच्चे नवीन के साथ अपनी बाइक से नगला भवानी खंदौली जिला आगरा में शादी समारोह में गए थे। पांच दिसंबर को वह तीनों बाइक से अपने गांव गढ़ी खुनिया जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव मिढ़ावली यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर बाइक को रोककर शौच के लिए चले गए। 
विज्ञापन


तभी पीछे से एक अन्य बाइक पर आए तीन लोग उनकी बाइक पर रखे बैग को खींच ले गए। बैग में सोने की एक जोड़ी झुमकी और सोने की चेन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र और एक मोबाइल फोन रखा था। जब वह लौटे, तब तक तीनों अज्ञात लोग बैग को लेकर काफी दूर निकल चुके थे। 112 पर कॉल लगाया, लेकिन कॉल नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed