फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Miscreants posing as policemen took an elderly man hostage

पुलिस वाले बनकर आए बदमाश: तमंचे के बल पर बुजुर्ग को बनाया बंधक, 1770 रुपये लूटे, तीन भैंस खोल ले गए

Fri, 11 Oct 2024 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 09:22 PM IST
सार

महीपाल सिंह रात को को रोजाना की तरह खाना खाकर अपने घर से घेर के पास सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बदमाशों ने उनके मुंह पर टॉर्च मारी। बदमाशों की संख्या सात से आठ बताई जा रही है। बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उनके ऊपर तमंचा तान दिया, जिससे महीपाल घबरा गए। 

विज्ञापन
Miscreants posing as policemen took an elderly man hostage
लूट के बाद पहुंचे ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर में 10 अक्टूबर की देर रात बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर प्लॉट में सो रहे बुजुर्ग को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने बुजुर्ग की जेब में रखी 1770 रुपये की नकदी लूट ली और घेर में बंधी उनकी तीन भैंसों को खोल ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर निवासी महीपाल सिंह 10 अक्टूबर की रात को को रोजाना की तरह खाना खाकर अपने घर से घेर के पास सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बदमाशों ने उनके मुंह पर टॉर्च मारी। बदमाशों की संख्या सात से आठ बताई जा रही है। बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उनके ऊपर तमंचा तान दिया, जिससे महीपाल घबरा गए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने महीपाल की चादर को खींच लिया और उसे फाड़कर उससे उनके हाथ बांध दिए। बदमाशों ने महीपाल की जेब में रखे 1770 रुपये लूट लिए और उसके बाद घेर में बंधी तीन भैंसों को खोल ले गए। महीपाल ने तीनों भैंसों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। बदमाशों के जाने के बाद महीपाल ने शोरगुल मचा दिया। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश गांव के ही मुनेश कुमार की भैंस को भी खोलकर ले गए। यह घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र नारायण कृष्ण का कहना है कि लूटपाट नहीं, चोरी की घटना हुई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed