{"_id":"5d530b868ebc3e6cd11bc7c2","slug":"miscreants-firing-police-ran-on-information-hathras-news-ali210918172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की फायरिंग, सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने की फायरिंग, सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस तो सूचना देने वाले ने बंद कर लिया फोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की प्रगति पुरम कॉलोनी में देररात को बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां पर कुछ नहीं मिला। सूचना देने वाले व्यक्ति का फोन भी बंद जा रहा था।
सोमवार की देर रात को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना मिली कि प्रगतिपुरम कॉलोनी में बदमाशों ने चढ़ाई कर दी है। यहां पर फायरिंग की आवाज भी लोगों ने सुनीं। सूचना के बाद पुलिस ने दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले की सबकुछ शांत हो चुका था।
न बदमाश मिले और न ही पुलिस को मौके पर सूचना देने वाला मिला। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों के आने की सूचना तो मिली थी, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। इस मामले की जानकारी की जा रही है कि जिसने सूचना दी थी वह सही थी या गलत।